X Close
X

लंबी बीमारी के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वसंत दावखरे का निधन।


54900-011bfb39-c112
Thane:

 

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व उप सभापति वसंत दावखरे का लंबी बीमारी के बाद कल रात मुंबई स्थित बाम्बे अस्पताल में निधन हो गया। दावखरे 68 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो पुत्र हैं। उनका एक पुत्र राकांपा के विधान पार्षद हैं। दावखरे नगर निगम पार्षद रहे और ठाणे के महापौर भी बने। वह 1992 के बाद से 24 वर्षों तक लगातार एमएलसी रहे और विधान परिषद के उप सभापति भी रहे.वही उनके निधन से राजनीतिक हलको में गम का माहौल पैदा हो गया है, उनके निधन पर ठाणे- मुंब्रा समेत कई राजनीतिक लोगों ने गहरा दुख: जताया है.