लास वेगास. अमेरिका के लास वेगास में रविवार देर रात एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोपी स्टीफन पैडॉक का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। उसने रिटायरमेंट कम्युनिटी में दो साल पहले एक घर भी खरीदा था। वह इस घर में कसीनो महिला वर्कर के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक उसके पास पायलट का लाइसेंस था। उसे फिशिंग का बहुत शौक था। बता दें कि पैडॉक ने Mandalay Bay रिजॉर्ट और कसीनो में चल रहे म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान सामने की एक होटल के 32वीं फ्लोर से गोलीबारी की थी, जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 515 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि उसने होटल के रूम में ही खुद को गोली मार ली।होटल के कमरे से पुलिस को 8 गन भी मिलीं।कौन है पैडॉक....- 64 वर्षीय स्टीफन नेवादा स्टेट के मेसक्विट का रहने वाला था। यह जगह लास वेगास से करीब 80 किमी दूर है। यहीं, पैडॉक ने 2015 में एक घर खरीदा।वह इस घर में अपनी साथी मारिलोउ डैनली के साथ रहना था। पुलिस को इसकी तलाश है। इस फायरिंग के बाद पुलिस ने पैडॉक के घर की तलाशी भी ली। बताया जा रहा है कि डैनली देश से बाहर है। कहां है इसका पता किसी को नहीं है। पैडॉक इंटरनल ऑडिटर के तौर पर काम करता था। पैडॉक का कोई सोशल मीडिया रिकॉर्ड नहीं है। लास वेगास पुलिस के मुताबिक, पैडॉक का किसी भी आतंकी संगठन से अभी तक कोई लिंक नहीं मिला है। यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है? पुलिस यह पता करने में जुटी है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे उसका क्या मकसद था।
जब पुलिस ने होटल के 32वें फ्लोर के कमरे में छानबीन की तो पैडॉक मरा मिला। पुलिस का मानना है कि पैडॉक ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली होगी। बता दें किMandalay Bay रिजॉर्ट और कसीनो और इस होटल के बीच की दूरी 500 मीटर है। इस बीच हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है। IS की न्यू एजेंसी अमाक ने दावा किया है कि हमलावर ने कुछ महीने पहले अपना धर्म बदलकर इस्लाम को अपनाया था। हालांकि, पुलिस उसके दिमागी हालत ठीक नहीं होने के एंगल से भी छानबीन कर रही है। मारिलोउ डैनली इंडोनेशियाई मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बताई जा रही है। पुलिस के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि वह जनवरी 2017 से उसी पते पर रह रही थी जहां स्टीफन पैडॉक रहता था। रेनॉ, नवादा से मारिलोउ डैनली नाम की एक महिला (जिसे यही महिला माना जा रहा है) की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह गैम्बलिंग और कसीनो प्रोफेशनल है। ये 20 साल पहले ऑस्ट्रेलिया से अपने पूर्व पति के साथ यूएस आई थी। बाद में पति की मौत हो गई। हालांकि इस घटना में वह शामिल है या नहीं है इस बारे में पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा है- "गर्व से भरी एक मां और दादी, जो जिंदगी को भरपूर जीती है।"
हमला Mandalay Bay रिजॉर्ट एंड कसीनो में हुआ। यहां रूट-91 हार्वेस्ट फेस्टिवल चल रहा था। रविवार को इसका आखिरी दिन था। 15 एकड़ में फैले इस रिजॉर्ट और कसीनो में बीते 4 साल से तीन दिन का कंट्री म्यूजिक फेस्टिवल होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला लोकल टाइम के मुताबिक रविवार रात 10.30 बजे (इंडियन लोकल टाइम के मुताबिक सोमवार सुबह) हुआ। हमले से पहले फेस्टिवल को निशाना बनाए जाने को लेकर एक फोन कॉल भी पुलिस के पास आया था।
एक अनुमान के मुताबिक, हमले के वक्त कसीनो में चल रहे फेस्टिवल में 40,000 लोग मौजूद थे। हमलावर ने ऊपर से गोली बरसानी शुरू कर दी। एक चश्मदीद ने बताया कि ऐसा लग रहा था गोलियों की बरसात हो रही है। रिजॉर्ट एंड कसीनो के पास मौजूद एक होटल की 32nd फ्लोर से फायरिंग की गई। इस फ्लोर से कसीनो का वह एरीना रेंज में था, जहां म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा था। शुरुआती फायरिंग में कसीनो का एक सिक्युरिटी गार्ड मारा गया। इसके बाद में वहां अफरातफरी मच गई। -Mandalay Bay होटल और केसिनो से 500 मीटर की दूरी पर कॉन्सर्ट वेन्यू था जहां हमला हुआ..