X Close
X

ब्लू व्हेल गेम की एडमिन हिरासत में, कमरे से विवादास्पद साहित्य एवं अन्य मिली चीजें


Mastermind-bluewhale-challenge-0409
मद्रास: ब्लू व्हेल इंटरनेट पर खेला जाने वाला गेम है, जो दुनियाभर के कई देशों में उपलब्ध है। ब्लू व्हेल नाम की ऑनलाइन खूनी गेम के पीछे की मास्टरमाइंड का पर्दाफाश हो चुका है। रशियन पुलिस ने एक 17 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है। जो गेम की एडमिनिस्ट्रेटिव है। ब्लू व्हेल गेम की एडमिन अपनी धमकियों, चेतावनी से और डर दिखाकर लोगों को अपनी जान लेने पर मजबूर कर देती थी। आरोपी लड़की गेम बीच में छोड़ने वालों को जान से मारने की धमकी और उनके परिवार की हत्या करने जैसी धमकियां देकर मासूमों को खुदकुशी करने के लिए प्रेरित करती थी। मदुरै में ब्लू व्हेल गेम से एक कॉलेज छात्र की मौत के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट की मदुरै बेंच सोमवार को ब्लू व्हेल गेम मामले की सुनवाई करेगी। बुधवार को कथित तौर पर ब्लू व्हेल गेम की वजह से एक कॉलेज छात्र ने ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस को अंदेशा है कि अकेले मदुरै के 75 बच्चे ब्लू व्हेल गेम खेल रहे हैं। मदुरै पुलिस ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। उधर, ब्लू व्हेल गेम की एडमिन 17 साल की लड़की गिरफ्तार हो गई है। वह रूस की रहनेवाली है। यह गेम रूस में भी कई बच्चों की जान ले चुका है। लड़की पर आरोप है कि जानलेवा ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के पीछे उसी का हाथ है। मीडिया रिपोर्ट्स के

मुताबिक- लड़की शिकार को धमकी दिया करती थी। अगर उसने ब्लू व्हेल टास्क पूरा नहीं किया तो वह उसे और उसके परिवार का खून कर देगी। ब्लू व्हेल चैलेंज उन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाता है, जो तनाव जूझ रहे हैं और आत्महत्या करने के बारे में सोचते हैं। रूसी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का फुटेज जारी किया गया है। आरोपी लड़की मनौविज्ञान की छात्रा है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत में हुई पेशी के बाद उसे तीन साल के लिए जेल भेजा गया है।

(SAPTAHIK FOCUS SAMACHAR)