लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु डॉ. सैयद कल्बे सादिक ने रमजान के चांद का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार शाबान का चांद 29 का होगा, इसलिए पहला रोजा 17 मई को रखा जाएगा।
ईद का चांद 15 जून को देखा जाएगा। 16 जून को ईद मनाई जाएगी। शिया समुदाय के लोग 17 मई को पहला रोजा रखेंगे और ईद 16 जून को मनाएंगे।
वहीं सुन्नी समुदाय के लोग चांद के दीदार के बाद ही रोजा रखेंगे और ईद मनाएंगे। मौलाना कल्बे सादिक पिछले कुछ सालों से रमजान और ईद की तारीखों का ऐलान पहले ही कर देते हैं।